अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, हड्डीमील में दबिश देकर 16 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त गुना-1 के प्रभारी राधाकिशन अटारिया द्वारा हड्डिमील पर दबिश दी गयी। मुखबिर द्वारा सूचना मिली तत्पश्चात उक्त सूचित स्थान पर प्रातः दबिश दी गई तो वहाँ पर एक महिला के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर एक बोरी एवं केन में तरल द्रव्य पाया गया जिसे जाँच करने पर हाथ भट्टी मदिरा पाया गयाl पन्नी पाउच गिनने पर 26 पन्नी पाउच 300 ml धारिता के पाए गए एवं एक अन्य केन में 09 लीटर हाथ भट्टी पायी गई इस तरह से कुल 16 लीटर हाथ भट्टी मदिरा पायी गईl मदिरा से तेज आने के कारण उचित जाँच हेतु FSL ग्वालियर भेजने के लिए सैम्पल निकाले गएl आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा ३४i(a),४९(a) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं एक अन्य स्थान पर 200 kg लहान मौके पर सैंपल लेकर नष्ट कर 34(1)F का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। साथ ही थाना कोतवाली के द्वारा भी 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये।
उक्त कार्यवाही में आबकारी मुख्य आरक्षक रामहेत कुशवाह,आबकारी आरक्षक अरुण कुमार शर्मा, गोविंद सिंह मीणा,कमल बरोदिया एवं महिला आरक्षक पूजा रघुवंशी,खुशबू रघुवंशी एवं पुलिस बल की भूमिका सराहनीय रहीl आबकारी विभाग लगातार अपनी कार्यवाही में सजगता दिखा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)