देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के पुतले की निकाली अर्थी
देवास शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके पुतले की अर्थी निकालकर अपना आक्रोश जताया और बाद में पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने **“वोट चोर, गद्दी छोड़”** सहित कई नारे लगाए। कांग्रेस की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की भी मांग की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए सरकार और निर्वाचन व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)