म्याना थानांतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने समय पर पहुँचाया अस्पताल

Saturday, September 26, 2026 - 21:35
Updated: 6 hours ago
0
म्याना थानांतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को डायल-112 जवानों ने समय पर पहुँचाया अस्पताल

जिले के म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल एवं ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना दिनांक 26 सितंबर 2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही म्याना थाना क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही-07 को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। एफआरव्ही-07 में तैनात प्रधान आरक्षक अनिल गुप्ता एवं पायलट अनवर खान तुरंत मौके पर पहुँचे। 112 टीम ने देखा कि मोटरसाइकिल एवं ट्रक की दुर्घटना में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई थी। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की सहायता से तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल गुना पहुँचाया, जहाँ उसे चिकित्सकीय उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User