गुना में अतिक्रमण पर चलेगा संयुक्त अभियान, कलेक्टर ने ट्रैफिक-राजस्व-नगरपालिका को दिए कार्रवाई के निर्देश
सड़क सुरक्षा समिति की कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने ट्रैफिक, राजस्व और नगरपालिका के अधिकारियों को संयुक्त रूप से ऐसे स्थानों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए, जहां अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्रवाई करें, ताकि यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
एनएच के अधिकारियों और जिला प्रशासन का बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप
कलेक्टर श्री कन्याल ने नेशनल हाईवे के दोनों प्रोजेक्ट डायरेक्टर तथा जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे से संबंधित मुद्दों की जानकारी इस ग्रुप के माध्यम से तत्काल साझा की जाए। हाईवे से पशुओं को हटाने की कार्रवाई तथा इससे संबंधित जानकारी भी नियमित रूप से साझा की जाए, ताकि किसी भी समस्या पर संबंधित अधिकारी तत्काल कार्रवाई कर सकें।

नेशनल हाईवे पर लाइटिंग व्यवस्था व्यवस्थित करने के निर्देश
कलेक्टर ने नेशनल हाईवे पर लाइटिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की तथा जहां आवश्यक हो, वहां प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
अगली समीक्षा में कार्रवाई की होगी समीक्षा
कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में केवल प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा तक सीमित न रहते हुए प्रत्येक विषय पर आवश्यक निर्णय लेकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अगली बैठक में यह भी प्रस्तुत किया जाए कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर कितना काम हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)