बीएसएफ के 400 जवानों की नौकरी गई, रोजगार मेले में पीएम मोदी ने दिए थे नियुक्ति पत्र

Wednesday, September 30, 2026 - 23:53
0
बीएसएफ के 400 जवानों की नौकरी गई, रोजगार मेले में पीएम मोदी ने दिए थे नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले बीएसएफ के करीब 400 ट्रेड्समैन जवानों को नौकरी से बाहर किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, इन जवानों पर फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर भर्ती होने का आरोप लगाया गया है।

 नौकरी से हटाए गए जवानों का कहना है कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी जरूरी दस्तावेज जमा किए थे और नियुक्ति मिलने के बाद अपनी सेवाएं भी दीं। जवानों ने मामले में कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताते हुए भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।

 जवानों ने कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे कानूनी रास्ता अपनाएंगे और अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। मामले को लेकर जवानों की ओर से अपने पक्ष में दस्तावेज और प्रमाण प्रस्तुत किए जाने की बात भी सामने आई है। नौकरी से हटाए जाने के कारण प्रभावित जवानों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति पैदा होने का दावा किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User