पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर भजन संध्या, जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में जनसेवा, विकास और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने देश के विकास के साथ-साथ क्षेत्र की प्रगति और जनकल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी की कार्यशैली, जनसेवा के प्रति समर्पण और आमजन के प्रति आत्मीयता सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनके द्वारा किए गए कार्य और जनमानस के हृदय में उनके प्रति सम्मान उनकी अमिट विरासत के रूप में सदैव स्मरण किए जाते रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया जी के आदर्शों पर चलने और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया,नपा अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविंद गुप्ता,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरि सिंह यादव,राधेश्याम पारिख,सांसद प्रतिनिधि सुमेर सिंह गढ़ा,पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा,योगेन्द्र लुंबा,अरुण चतुर्वेदी,अशोक शर्मा,हीरेन्द्र सिंह पीलाघाटा,देवेंद्र गुप्ता,नपा उपाध्यक्ष धरम सोनी,जिला महामंत्री रविन्द्र रघुवंशी,चन्द्रप्रकाश अहीरवार,किसान मोर्चा अध्यक्ष मुरारी लाल धाकड़,महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी ओझा,अनुसूचित जाति मोर्चा नरेंद्र बड़कुल,युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़,सुनील अग्रवाल,अनिल जैन,अंकुर श्रीवास्तव,रमेश मालवीय,महेंद्र किरार,शिवपाल परमार,आर एन यादव,सूर्यकांत जगताप ,कैलाश धाकड़,विकास जैन,परेश भार्गव,रामकुमार शर्मा,अर्जुन राजपूत,कीर्ति प्रदीप सरवैया,राजेश अग्रवाल,अरुणा सुमन,रश्मि सुखद,मोहन रजक,शील वर्मा,घासीराम अहिरवार,मान सिंह परसौदा,जगवीर चौहान,राशिद खान,भानू तोमर,सूर्या राठौर,सुरेश रघुवंशी ,सुभाष जैन सुनील मालवीय, शत्रुघ्न शर्मा,शकील अहमद,साकिर खान, बहादुर सिंह रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सिंधिया जनसंपर्क प्रभारी सूर्यकांत जगताप व आभार देवेंद्र गुप्ता ने व्यक्त किया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)