गृह मंत्री ने थपथपाई एजेंसियों की पीठ: ईरानी नौका से ₹3000 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, पांच पाकिस्तानी गिरफ्तार
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को गुजरात एटीएस, भारतीय तटरक्षक बल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई की सराहना की। एजेंसियों ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत के एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन में एक ईरानी नौका से 3,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 526 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है।
अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि यह कार्रवाई लक्षद्वीप से करीब 160 नॉटिकल मील उत्तर-पश्चिम और मुंबई से लगभग 490 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में अरब सागर में की गई। अभियान के दौरान नौका में सवार पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।
गृह मंत्री के मुताबिक, यह संयुक्त अभियान करीब 16 दिनों तक चला और इसमें ईरानी नौका को भी जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं को नशे की बुराई से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एजेंसियां अब ड्रग्स के इस बड़े नेटवर्क और मादक पदार्थों को हासिल करने वाले लोगों का पता लगाने के लिए आगे की जांच कर रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)