गुना में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹45 हजार नकद और ताश की गड्डी बरामद

Monday, September 21, 2026 - 22:21
Updated: 5 hours ago
0
गुना में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹45 हजार नकद और ताश की गड्डी बरामद

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा जुआरियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रहीं हैं, इसी क्रम में बीते रोज नयापुरा क्षेत्र में जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को और गिरफ्तार किया गया है । इससे पूर्व 19 सितंबर 2026 को भी तलैया मोहल्ला क्षेत्र से भी 07 जुआरियों को पकड़ा जाकर उनके कब्जे से 25,100/-रुपये बरामद किए गए थे। गुना पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इन कार्यवाहियों से जुआरियों में हड़कंप की स्थिति है ।

               उल्लेखनीय है कि 20 सितंबर 2026 को गुना कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नयापुरा क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए गुना कोतवाली थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल नयापुरा क्षेत्र में मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम ने जुआरियों को भागने का कोई अवसर दिए बिना मौके पर जुआ खेल रहे सभी 06 जुआरियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनके द्वारा अपने नाम -राजेन्द्र पुत्र प्रेमनारायण धाकड उम्र 53 साल निवासी नयापुरा गुना, -सादाब पुत्र रफीक खान उम्र 46 साल निवासी नयापुरा गुना, -गोपाल पुत्र कुंजीलाल शाक्यवार उम्र 45 साल निवासी नयापुरा गुना, -संतोष पुत्र राधेश्याम शर्मा उम्र 40 साल निवासी भार्गव कालोनी गुना, -बाबूलाल पुत्र धनीराम यादव उम्र 62 साल निवासी घोसीपुरा कैट गुना एवं -इकरार खाँ पुत्र एजाज खाँ उम्र 56 साल निवासी जीनघर गुना के बताए । इस दौरान पुलिस द्वारा मौके की कार्यवाही एवं तलाशी के दौरान जुए की कुल 45,000/- रूपए नगद एवं ताश की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे सभी 06 आरोपियों के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 567/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, आरक्षक जितेंद्र वर्मा, आरक्षक रतन सिंह, आरक्षक नवदीप अग्रवाल एवं आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User