सीईओ जिला पंचायत सीईओ ने अपूर्ण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Tuesday, October 13, 2026 - 23:19
Updated: 4 hours ago
0
सीईओ जिला पंचायत सीईओ ने अपूर्ण कार्यों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार गुना में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग(RES), प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन) MDM, पंचायत राज निर्माण कार्यों, कर वसूली की समीक्षा ग्राम पंचायत वाइज एवं सेक्टर वाइज की गई।

बैठक में मनरेगा के अंतर्गत एक बगिया मां के नाम, जल गंगा अभियान के कार्यों में उपयंत्री वार समीक्षा की गई व पेंडिंग कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। आरईएस अंतर्गत निर्माण कार्यों में अपूर्ण कार्यों को जल्द पूर्ण करने एवं पूर्ण कार्यों की उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री जनमन एवं आवास प्लस की समीक्षा करते हुए जनमन आवास प्रत्येक जनपद के सेक्टर एवं ग्राम पंचायत तथा हितग्राही वाइज समीक्षा की गई जिसमें जो आवास 90 दिन से अधिक अपूर्ण होने की स्थिति में संबंधित सेक्टर के इंजीनियर, एडीईओ, पीसीओ से समीक्षा ली गई एवं प्रत्येक हितग्राही के घर विजिट करके आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

जनपद पंचायत चांचौड़ा की 32 ग्राम पंचायतों द्वारा अभी तक कर बसूली की कार्यवाही प्रारम्भ ना करने पर सहायक यंत्री अब्दुल हसीब अंसारी एवं शिवांश शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र एवं सम्बन्धित के तीन तीन दिवस का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही काम में रुचि ना लेने पर ग्राम पंचायत रामनगर एवं भेसुआ के ग्राम रोजगार सहायक को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक में जितेंद्र मंडलोई कार्यपालन यंत्री आरईएस, जनपद बमौरी सीईओ व अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पुष्पेंद्र व्यास,गौरव यादव सीईओ आरोन, सुश्री योगिता परमार सीईओ गुना,गौरीशंकर राजपूत सीईओ राघौगढ़, जिला पंचायत से महेश शुक्ला पीओ वाटरशेड, सहित अन्‍य अधिकारी सहित जिला एवं जनपद पंचायतों का समस्त अमला उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User