पूर्व पीएम इमरान खान की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता, पार्टी ने जेल से रिहाई और इलाज की मांग की
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और परिजनों ने चिंता जताई है। रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद इमरान खान की पार्टी का दावा है कि उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है और उन्हें जेल में पर्याप्त चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही।
इमरान खान की बहन डॉ. उजमा ने भी चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि उनके भाई को जेल में जान का खतरा है। उन्होंने दावा किया कि इमरान खान ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर जेल में उनके साथ कोई जानलेवा घटना होती है तो इसके लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर जिम्मेदार होंगे।
पार्टी ने मुलाकात पर रोक का भी आरोप लगाया
पीटीआई नेताओं और इमरान खान के परिवार का आरोप है कि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। पार्टी का दावा है कि जेल में पर्याप्त चिकित्सा देखभाल नहीं मिलने के कारण उनकी हालत खराब हो रही है और उनकी आंखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है।
पीटीआई नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने इमरान खान की रिहाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्हें जेल से बाहर नहीं लाया गया तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
हालांकि, इमरान खान की सेहत को लेकर सामने आए ये दावे उनकी पार्टी और परिवार की ओर से लगाए गए आरोप हैं। इन आरोपों पर पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने की जरूरत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)