अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं से दहशत, शिकागो में 3 की मौत; नॉर्थ कैरोलिना में एक परिवार के 3 सदस्य मारे गए

Monday, August 10, 2026 - 12:19
Updated: 2 days ago
0
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं से दहशत, शिकागो में 3 की मौत; नॉर्थ कैरोलिना में एक परिवार के 3 सदस्य मारे गए

अमेरिका में सप्ताहांत के दौरान गोलीबारी की कई घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। शिकागो में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। वहीं, नॉर्थ कैरोलिना के कैसवेल काउंटी में एक घर में हुई सामूहिक गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

शिकागो में सप्ताहांत के दौरान कई गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। सीबीएस शिकागो की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह तक शहर में आठ गोलीबारी की घटनाएं दर्ज की गईं। इन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। शनिवार सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति को भी गोली लगी थी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

रिपोर्ट के मुताबिक, इन घटनाओं के सिलसिले में फिलहाल किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अलग-अलग घटनाओं की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 7 अप्रैल तक समाप्त हुए 12 महीनों में शिकागो में बंदूक हिंसा के 1,878 पीड़ित दर्ज किए गए, जिनमें 356 लोगों की मौत हुई।

नॉर्थ कैरोलिना में एक ही परिवार निशाने पर

इससे पहले नॉर्थ कैरोलिना के कैसवेल काउंटी के एक ग्रामीण इलाके में स्थित घर में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई। नॉर्थ कैरोलिना राज्य जांच ब्यूरो के मुताबिक, पुलिस को बुधवार सुबह करीब 8 बजे घटना की सूचना मिली।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों को कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जबकि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कैसवेल काउंटी के शेरिफ टोनी डर्डन ने बताया कि घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई। मृतकों में कथित हमलावर भी शामिल था। परिवार के एक अन्य सदस्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दोनों घटनाओं की जांच जारी है और पुलिस गोलीबारी के पीछे की परिस्थितियों और संभावित कारणों का पता लगाने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User