मुंबई के होटल में डोसे में चूहा मिलने का दावा, खाना खाने के बाद शख्स की बिगड़ी तबीयत; एफडीए ने लाइसेंस किया निलंबित
मुंबई के बोरीवली वेस्ट स्थित राधाकृष्ण होटल में खाने में चूहा मिलने का मामला सामने आया है। एक शख्स ने होटल में डोसा ऑर्डर किया था। दावा है कि कुछ निवाले खाने के बाद उसे डोसे में चूहा दिखाई दिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने उल्टी होने की शिकायत की।
घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत और मामले को आगे की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को भेज दिया। इसके बाद एफडीए की टीम ने होटल का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की जांच की।
जांच के बाद एफडीए ने राधाकृष्ण होटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया। अधिकारियों की कार्रवाई के बाद होटल में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित जांच के आधार पर की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)