गुजरात में भीषण सड़क हादसा: आणंद में ट्रक से टकराई निजी बस, पांच यात्रियों की मौत
गुजरात के आणंद जिले में बुधवार सुबह अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
आणंद के पुलिस अधीक्षक जीजी जसानी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब निजी बस एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार पांच यात्रियों की जान चली गई।
पुलिस के अनुसार हादसे के समय बस में करीब 30 से 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और राहत दल ने घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान की जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दुर्घटना ओवरटेक करने के दौरान हुई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)