9 माह के बच्चे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Tuesday, September 29, 2026 - 22:36
Updated: 1 day ago
0
9 माह के बच्चे को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा परिवार, डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

शिवपुरी। शहर के मनियर बायपास पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पवन जाटव अपनी पत्नी, मां और 9 माह के बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। परिवार के टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

पवन जाटव का आरोप था कि उसका परिवार पिछले 25 से 30 वर्षों से यहां झोपड़ी बनाकर रह रहा है। परिवार का कहना था कि वे अब यहां पक्का मकान बनाना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग उन्हें मकान बनाने से रोक रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इसी बात से नाराज होकर परिवार पानी की टंकी पर चढ़ गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिवार से नीचे उतरने की अपील करते हुए काफी देर तक समझाइश दी। करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रयास के बाद प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने पर परिवार टंकी से नीचे उतर आया।

तहसीलदार ने परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई और परिवार को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User