सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में 250 करोड़ के काम पर सवाल: नए पोल की जगह पुराने खंभों पर सिल्वर पेंट, 40 ट्रांसफॉर्मर भी गायब होने का आरोप

Tuesday, September 29, 2026 - 22:34
Updated: 1 day ago
0
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में 250 करोड़ के काम पर सवाल: नए पोल की जगह पुराने खंभों पर सिल्वर पेंट, 40 ट्रांसफॉर्मर भी गायब होने का आरोप

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के लिए 5 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य हो रहे हैं। इसमें बिजली लाइन शिफ्टिंग के लिए 250 करोड़ रुपए मंजूर हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की निगरानी में 75 लाइनों की शिफ्टिंग चल रही है।

एक बड़े दैनिक अखबार ने इनमें से 3 लाइनों की पड़ताल की तो गड़बड़ी सामने आई। जहां नए पोल लगाए जाने थे, वहां सिर्फ 20% नए पोल लगाए गए। 80% पुराने पोल को सिल्वर पेंट कर दोबारा इस्तेमाल किया गया। पुराने केबल, तार और कंडक्टर भी लगाए गए, जबकि नियमों के मुताबिक नई सामग्री का इस्तेमाल होना चाहिए था।

इसके बावजूद संबंधित फर्म्स को 4.51 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। पड़ताल में यह आरोप भी सामने आया कि कागजों पर दर्ज ठेकेदारों के बजाय बिजली कंपनी के अफसरों ने पेटी कॉन्ट्रैक्ट लेकर अपने लोगों से काम कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User