हरदोई सीडिओ रही सान्या छाबड़ा को स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई
हरदोई (आरएनआई) कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में आज मुख्य विकास अधिकारी सानिया छाबड़ा के स्थानांतरण होने पर आत्मीय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा द्वारा दिनांक 02-07-2025 को जनपद हरदोई में अपना योगदान किया गया था और लगभग 10 माह के अपने कार्यकाल में उन्होंने विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की। उनके नेतृत्व में अनेक नवाचार कार्य जैसे मनरेगांतर्गत कुओं का जीर्णोद्धार, ग्राम पंचायतों के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों का कायाकल्प, आयुष्मान कार्ड निर्माण विशेष अभियान तथा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का प्रभावी अभियान सफलतापूर्वक संचालित हुआ, जिसका सीधा लाभ कमजोर वर्ग को मिला।
उनको अब अपर आयुक्त, राज्य कर, कानपुर प्रथम के पद पर तैनात किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने उनकी अनुशासित और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उनके निर्णयों में पारदर्शिता, कार्यों में तीव्रता और हर परिस्थिति में सकारात्मक दृष्टिकोण साफ झलकता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व , अप्पा जिलाधिकारी न्यायिक , परियोजना निदेशक drda जिला विकास अधिकारी आदि ने भी संबोधित किया हुआ मुख्य विकास अधिकारी महोदय के बारे में अपने भाव व्यक्त किए कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में राजस्व और विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



