बड़वानी में 2.75 करोड़ का घोटाला: क्लर्क ने डिजिटल सिग्नेचर से उड़ाए सरकारी पैसे
बड़वानी (आरएनआई) मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में करोड़ों रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है।
जनपद पंचायत में पदस्थ रहे क्लर्क पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ सेंधवा शहर थाने में करीब 2.75 करोड़ रुपये की शासकीय राशि के गबन का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने सरकारी धन को अपने करीबी रिश्तेदारों, दोस्तों और निजी फर्मों के खातों में ट्रांसफर कर दिया।सेंधवा के एसडीओपी अजय वाघमारे ने बताया कि पुष्पेंद्र यादव, जो जनपद पंचायत सेंधवा और राजपुर में पदस्थ रहा, ने 2,73,10,895 रु की राशि छलपूर्वक आहरित कर गंभीर वित्तीय अनियमितताएं कीं। उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी काजल जावला के निर्देश पर की गई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी पदस्थापना के दौरान सम्बल योजना, ग्रामीण विकास विभाग और अन्य योजनाओं में पोर्टल के लॉगिन, पासवर्ड और डिजिटल हस्ताक्षर का दुरुपयोग किया। इन तकनीकी साधनों का इस्तेमाल कर उसने बिना अनुमति के शासकीय राशि निकालकर शासन को भारी नुकसान पहुंचाया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)