पेपर लीक, बेरोजगारी और अपराध पर सरकार पूरी तरह विफल: प्रमोद कुमार सिंह

Sunday, June 28, 2026 - 12:32
Updated: 2 months ago
0
पेपर लीक, बेरोजगारी और अपराध पर सरकार पूरी तरह विफल: प्रमोद कुमार सिंह

जौनपुर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर पेपर लीक, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर तीखा हमला बोला। उक्त बाते एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक की घटनाओं से करोड़ों छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उनका आरोप था कि देश में बेरोजगारी चरम पर है और पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से युवाओं से माफी मांगने की मांग भी की।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के दावे पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर रामराज्य के सपने को तोड़ने का आरोप लगाते हुए अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और चोरी के मामलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रेसवार्ता को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, इरशाद खान राजू, सभासद शहनवाज, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
VISHWA PRAKASH SRIVASTAVA

Vishwa prakash srivastava (JAURANLIST) JAUNPUR ADD MOHALLA RUHTTA

Comments (0)

User