नवोदय में चयन से विराट सिंह ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
कादीपुर (सुल्तानपुर) (आरएनआई) सरस्वती शिशु मंदिर झारखंड, कादीपुर सुल्तानपुर के कक्षा पंचम के छात्र भैया विराट सिंह ने नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने विद्यालय तथा परिवार का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। भैया विराट सिंह प्रारंभ से ही एक मेधावी, अनुशासित और परिश्रमी छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी लगन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता को विद्यालय के अन्य भैया-बहनों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भैया विराट ने इस वर्ष विद्या भारती द्वारा आयोजित सरस्वती प्रतिभा खोज परीक्षा में भी भाग लिया है, जिसका परिणाम अभी घोषित होना शेष है। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि वे आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति, प्रधानाचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार ने भैया विराट सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय के प्रबंधक श्री गजेंद्र बहादुर सिंह, अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद मिश्र एवं कोषाध्यक्ष श्री संदीप अग्रहरि ने भी भैया विराट को शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा विद्यालय में उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय परिवार ने कहा कि भैया विराट की यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और सभी को परिश्रम व अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)