जनसहयोग से नशा मुक्त हिसार का संकल्प, हर पीड़ित तक उपचार और हर तस्कर तक कानून: एसपी सिद्धांत जैन

Monday, July 20, 2026 - 15:34
0
जनसहयोग से नशा मुक्त हिसार का संकल्प, हर पीड़ित तक उपचार और हर तस्कर तक कानून: एसपी सिद्धांत जैन

पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा लगातार जागरूकता एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खैरमपुर, गांव सदलपुर की ढाणी छीपा तथा जंभ शक्ति चौक के समीप ढाणी में नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने दोनों गांवों के सरपंचों, गणमान्य नागरिकों, नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से संवाद कर नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। इसलिए नशे से पीड़ित व्यक्तियों को उपचार के लिए आगे लाना तथा नशा तस्करों के संबंध में पुलिस को गोपनीय सूचना देना समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

अभियान के दौरान टीम ने नशा पीड़ितों को उपचार के लिए प्रेरित करते हुए 03 नए नशा पीड़ितों की पहचान की। साथ ही 05 नशा पीड़ितों को पहली बार नागरिक अस्पताल हिसार से आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। इसके अतिरिक्त 06 नशा पीड़ितों के घर जाकर नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां पहुंचाई गईं। वहीं 03 नशा पीड़ितों को दूसरी बार सरकारी अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से उपचार एवं दवाइयां दिलवाई गईं।

कुल 14 नशा पीड़ितों को घर-घर जाकर आयुर्वेदिक एवं सरकारी अस्पताल से एलोपैथिक उपचार, आवश्यक ब्लड टेस्ट तथा काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई, ताकि वे नशे की लत से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे के शिकार युवाओं को उपचार एवं पुनर्वास के माध्यम से मुख्यधारा में वापस लाना भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का आदी है तो उसे उपचार के लिए प्रेरित करें तथा यदि किसी नशा तस्कर की जानकारी हो तो उसकी सूचना बिना किसी भय के पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही नशा मुक्त हिसार और नशा मुक्त हरियाणा का लक्ष्य सफल होगा। हिसार पुलिस समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी, ताकि जिले

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User