कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार भोपाल जिले में अवैध कालोनियों पर लगातार कार्यवाही जारी

Tuesday, June 30, 2026 - 16:09
Updated: 2 months ago
0
कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार भोपाल जिले में अवैध कालोनियों पर लगातार कार्यवाही जारी

भोपाल के हुजूर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर डोबरा और महुआ खेड़ा में 16 करोड़ से ज्यादा मूल्य की अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की गई। 

तहसील हुजूर एसडीएम श्री विनोद सोनकिया के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही जारी हैं। ग्राम पंचायत फतेहपुर डोबरा और महुआ खेड़ा में 16 करोड़ से ज्यादा मूल्य की अवैध कालोनियों पर सख्त कार्रवाई की गई। ग्राम फतेहपुर डोबरा, तहसील हुजूर जिला भोपाल स्थित खसरा नंबर 414 एवं खसरा नंबर 415 रकबा 0.405 हेक्टेयर भूमि जो कि अर्सलान खाँ के नाम पर भूमि स्वामी स्वत्त्व पर दर्ज है। 

     एसडीएम हुज़ूर के निर्देशन में तहसीलदार तहसील हुजूर श्री अतुल शर्मा, नायब तहसीलदार राकेश पिप्पल एवं वृत्त के पटवारियों द्वारा एफटीएल से 33 मीटर के दायरे में हो रहे अवैध निर्माण को हटाया गया। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य 4 करोड़ रुपये है। ग्राम महुआ खेड़ा स्थित खसरा नम्बर 19/2 रकबा 1.510 हे. एवं खसरा नम्बर 41/19/1/2 रकबा 0.506 इस प्रकार कुल रकबा 2.016 हेक्टेयर भूमि जो कि मीत पाटीदार पुत्र अजय पाटीदार एवं खुशीलाल पाटीदार पुत्र मूलचंद पाटीदार के नाम भूमि स्वामी स्वत्त्व पर दर्ज है, जिस पर मीत पाटीदार द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था जिसे राजस्व दल द्वारा कारवाही कर तोड़ा तोड़ गया। जिसकी अनुमानित मूल्य 12 करोड़ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User