करौली में जिला मंत्री पर हमले का आरोप, परिवहन विभाग पर उठे सवाल

Tuesday, March 17, 2026 - 17:36
Updated: 6 months ago
0
करौली में जिला मंत्री पर हमले का आरोप, परिवहन विभाग पर उठे सवाल

राजस्थान (आरएनआई) करौली के जिला मंत्री पुष्पेंद्र कुमार सैनी पर परिवहन इंस्पेक्टर ने हमला कर हाथ पैर तोड़ दिए।  मंत्री जी परिवहन मंत्री डॉ प्रेमचंद जी बेरवा के घर गए तो उन्होंने आश्वासन दिया।  जिला मंत्री पुष्पेंद्र कुमार सैनी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा के निवास स्थान पर गए तो उनका घर के अंदर ही नहीं घुसने दिया। 

परिवहन विभाग का आतंक इन दोनों राजस्थान में चरम सीमा पर है जब सरकार के मंत्री भी सुरक्षित नहीं है तो समझो आम ट्रक ड्राइवर और मोटर मालिक सुरक्षित कैसे रहेगा। 

मंत्री जी का यह हाल कर दिया है तो यह परिवहन अधिकारी ड्राइवर भाइयों के साथ में कुछ भी कर सकते हैं। 

राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री ने परिवहन स्पेक्ट्रो को खुली छूट दे रखी है की कोई गलती करें या ना करें लेकिन चालान जरूर करें जिसका यह नतीजा है।

पूरे देश में राजस्थान में परिवहन विभाग की दादागिरी के वीडियो प्रतिदिन वायरल हो रहे हैं इससे भाजपा सरकार की किरकिरी हो रही है ।

आम आदमी के दिल में भाजपा सरकार के प्रति नफरत फैल रही है 

भजनलाल सरकार संज्ञान में लेकर परिवहन विभाग के भ्रष्टाचार पर तुरंत रोक लगाये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User