एफएसटी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, पिकअप में भरे मिक्सी-पंखे किए जब्त

Apr 28, 2024 - 21:06
Apr 28, 2024 - 21:06
 0  702
एफएसटी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, पिकअप में भरे मिक्सी-पंखे किए जब्त

बैतूल (आरएनआई) मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर तैनात एफएसटी टीम ने एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में पंखे और मिक्सर ग्राइंडर बरामद किए है। लोकसभा चुनाव के दौरान इस सामग्री को मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटने के संदेह में टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में बनी अंतर्राज्यीय चैकपोस्ट बड़गांव पर सफेद रंग के पिकअप वाहन में 68 पंखे, 48 मिक्सर जिनकी कुल कीमत 79,768 रुपए है। बड़ी संख्या में भरे पंखे और मिक्सर ग्राइंडर होने पर चैक पोस्ट पर मौजूद एफएसटी टीम ने वाहन चालक से सामग्री का बिल मांगने पर बिल नहीं दिखाया गया। 3 घंटे बाद वाहन चालक ने टीम को वॉट्स ऐप पर एक ही सामग्री के अलग-अलग बिल दिखाए। बिलों में सामान का जीएसटी भी भरा नहीं गया था। टीम को मतदाताओं को लुभाने के लिए यह सामग्री ले जाने का संदेह होने पर पूरे सामान को जप्त कर लिया गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0