गुना जिले की चारों विधानसभाओं में 85+ एवं दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग प्रारंभ

Sunday, April 28, 2024 - 21:05
Updated: 2 years ago
0
गुना जिले की चारों विधानसभाओं में 85+ एवं दिव्यांग मतदाताओं की होम वोटिंग प्रारंभ

गुना (आरएनआई) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85+ वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्‍यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की प्रक्रिया आज से प्रारम्भ हो गई है। जिले की चारों विधानसभाओं के ऐसे कुल 521 मतदाताओं का मतदान डाक मतपत्र के माध्‍यम से गठित मतदान दलों द्वारा दो चरणों में घर जाकर कराया जायेगा।   

कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक द्वारा आज गायत्री स्‍कूल वाली गली सिसोदिया कालोनी में 36 वर्षीय दिव्‍यांग मतदाता विवेक पुत्र अरविंद पाठक के  घर पहुंचकर होम वोटिंग का अवलोकन एक किया। इसी प्रकार ग्राम विजयपुर राघौगढ़ के 89 वर्षीय मतदाता मोहल लाल के घर जाकर होम वोटिंग प्रक्रिया का अवलोकन  किया।

ज्ञात है कि 85+ बुजुर्ग एवं दिव्‍यांग मतदाताओं का मतदान विधानसभा बमोरी एवं चांचौड़ा में प्रथम चरण में 28-29 अप्रैल 2024 एवं द्वितीय चरण में  01-02 मई को कराया जायेगा। इसी प्रकार विधानसभा गुना एवं राघौगढ़ में प्रथम चरण में 28 अप्रैल एवं द्वितीय चरण में 01 मई 2024 को घर जाकर मतदान कराया जायेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User