एमपी में ₹10.99 करोड़ की कंप्यूटर खरीदी में कथित गड़बड़ी, EOW जांच में चार कंपनियों के आपसी संबंधों का खुलासा; FIR दर्ज
मध्यप्रदेश में सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) के जरिए करीब ₹10.99 करोड़ की कंप्यूटर खरीदी में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आया है।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की जांच में टेंडर प्रक्रिया में शामिल चार कंपनियों के बीच आपसी संबंध होने की बात सामने आई है।
आरोप है कि ये कंपनियां एक ही व्यक्ति से जुड़ी थीं और अलग-अलग प्रतिस्पर्धी बनकर टेंडर में शामिल हुईं।
जांच में चारों कंपनियों के मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पता और GST अकाउंट में समानताएं मिलने का दावा किया गया है। EOW के मुताबिक, कुछ मामलों में पुराने कंप्यूटरों को नया बताकर सप्लाई किया गया। वहीं, निर्धारित स्पेसिफिकेशन से अलग SSD और RAM लगाए जाने की भी बात सामने आई है।
EOW को एक मल्टीनेशनल कंप्यूटर निर्माता कंपनी के नाम से कथित फर्जी ऑथराइजेशन लेटर जमा किए जाने की जानकारी भी मिली। इसके अलावा UPS की कीमत में भी बड़ा अंतर पाया गया। ₹6,086 कीमत वाले UPS को ₹11,247 में खरीदे जाने का आरोप है, जबकि GeM पर इसकी कीमत ₹3,754 बताई गई।
मामले में EOW ने चार लोगों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की है और संबंधित कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)