सक्रिय युवाओं और महिलाओं को महासभा में मिलेगा उचित भागीदारी - डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव
लखनऊ (आरएनआई) कायस्थ महासभा आगामी दिनों में तीन बातों पर अमल करेगी। यह बातें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने रविवार को लखनऊ जिला इकाई की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि तीन विचारों को अमल में लाने की जरूरत है। संगठन की सदस्यता के लिए विशेष अभियान के साथ ही संगठन में युवाओं एवं महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी देने, अपने समाज में एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हुए अपने समाज में ही शादी करने एवं हर कायस्थों के घर भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति होनी चाहिये। उन्होंने कहाकि अभी समय है कायस्थ समाज सावधान हो जाय,नहीं तो हमारा समाज अल्पसंख्यक की श्रेणी की तरह ही हो जायेगा।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रत्याशी लखनऊ स्नातक सुनील श्रीवास्तव, सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, समाजसेवी शेखर कुमार, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आमोद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष मोहित प्रकाश श्रीवास्तव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सेंट्रल बार उपाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष शिखा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



