नेटफ्लिक्स पर जल्द लौटेगा 'स्ट्रेंजर थिंग्स' सीजन 5, दो भागों में होगी अंतिम कहानी की रिलीज़
"स्ट्रेंजर थिंग्स" अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है और इसका पांचवां सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाला है।
नई दिल्ली (आरएनआई) "स्ट्रेंजर थिंग्स" बच्चों के साथ-साथ बड़ों के बीच भी काफी लोकप्रिय सीरीज है। अब जल्द ही इसका पांचवा सीजन आने वाला है, जो नेटफिक्स पर ही रिलीज होगा, लेकिन इसका पांचवा सीजन दो भागों में रिलीज किया जाएगा।
शो के शुरू होने से पहले, नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने इसके बारे में एक बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस सीरीज का अंत दर्शकों के लिए भावुक करने वाला होगा। टेड ने कहा कि उन्हें पता है कि कहानी कैसे खत्म होगी और यह इतना शानदार होगा कि कोई भी इसे देखकर अपनी आंसुओं को नहीं रोक पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि "स्ट्रेंजर थिंग्स" की दुनिया को किताबों, सामानों और लाइव स्टेज शो के जरिए भी बढ़ाया जा रहा है।
लंदन के वेस्ट एंड में इसका प्रीक्वल स्टेज शो चल रहा है, जो जल्द ही ब्रॉडवे पर भी आएगा। सीजन 5 में कुल आठ एपिसोड होंगे और कुछ नए कलाकार भी इसमें शामिल होंगे। "स्ट्रेंजर थिंग्स" के पुराने कलाकारों में मिल्ली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड, नोआ श्नैप, सैडी सिंक, डेविड हार्बर और नतालिया डायर होंगे। नए चेहरों में नेल फिशर, जेक कोनेली और एलेक्स ब्रेक्स शामिल होंगे। "स्ट्रेंजर थिंग्स" सीजन पांच, दो हिस्सों में रिलीज होगा। पहले छह एपिसोड 10 अक्टूबर, 2025 को आएंगे, जबकि आखिरी दो एपिसोड 27 नवंबर, 2025 को रिलीज होंगे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



