वृंदावन पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा निर्माता अनुप्रिया नागर, मिला रामायणी सम्मान; संत प्रेमानंद के भी किए दर्शन
वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में बुधवार को फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय युवा निर्माता अनुप्रिया नागर को रामायणी सम्मान से सम्मानित किया गया। रामायणी रिसर्च काउंसिल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में ब्रज के प्रमुख संतों ने अनुप्रिया को सम्मान प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
सम्मान समारोह से पहले अनुप्रिया नागर ने अपने परिवार के साथ प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वृंदावन यात्रा के दौरान उन्होंने धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों पर समय बिताया और संतों से मुलाकात की।
कार्यक्रम के दौरान अनुप्रिया नागर ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्माण करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपये के सीमित बजट में किया गया है। उन्होंने फिल्म को मिली सफलता का श्रेय बाबा नीब करौरी महाराज के आशीर्वाद को दिया।
अनुप्रिया नागर ने कहा कि वह भविष्य में भी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और धर्म से जुड़े विषयों पर फिल्में बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनकी इस सोच की कार्यक्रम में मौजूद संतों ने सराहना की और उन्हें आगे भी इसी दिशा में कार्य करने का आशीर्वाद दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)