वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर करंट की चपेट में आए दो बिजलीकर्मी, मीटर लगाते समय हुई दर्दनाक मौत
मथुरा/वृंदावन (आरएनआई) दोपहर वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित राधेश्याम आश्रम के पास बिजली के खंभे पर काम कर रहे तीन विद्युत कर्मी करंट की चपेट में आ गए, जिससे दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब शटडाउन के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है, जब पागल बाबा विद्युत उपकेंद्र के सहायक अभियंता (AE) ऋषभ शर्मा की निगरानी में 11 हजार केवीए की लाइन पर मीटर लगाने का कार्य चल रहा था। ए ई द्वारा शटडाउन लिया गया था, लेकिन कार्य के दौरान ही अचानक सप्लाई बहाल हो गई, जिससे बालाजीपुरम निवासी विनोद और हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे कर्मचारी राम चौधरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।
हादसे के बाद मृतकों के परिजन आक्रोशित हो गए और शाम करीब 7 बजे बिजलीघर कैंट के बाहर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विद्युत विभाग ने की जांच शुरू:
मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने कहा कि प्रथम दृष्टया लापरवाही हुई की प्रतीत हो रही है। मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दोनों मृतक कर्मचारी संविदा कर्मी नहीं थे। बल्कि आउटसोर्सिंग से कार्यरत थे। बावजूद इसके विभाग ने पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर चिंता जताई:
मुख्य अभियंता ने यह भी कहा कि सभी कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के पालन के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, लेकिन लापरवाही की घटनाएं चिंताजनक हैं और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



