रामपुर: तीन साल बाद दिल से मुलाकात — अखिलेश यादव और आजम खां हाथ में हाथ डालकर चले साथ
रामपुर (आरएनआई)। लगभग तीन साल बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामपुर के कद्दावर नेता आजम खां आमने-सामने आए। दोनों नेताओं की मुलाकात की पहली तस्वीर सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल हो गई, जिसमें वे एक-दूसरे का हाथ थामे साथ चलते नजर आ रहे हैं।
अखिलेश यादव बुधवार को हेलीकॉप्टर से जौहर यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचे, जहां आजम खां ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक कार में बैठकर आजम के घर पहुंचे। यह मुलाकात आजम के जेल से रिहा होने के बाद पहली है।
सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। पुलिस ने मीडिया और अनधिकृत लोगों को आजम के घर के बाहर ही रोक दिया। पूरे इलाके में भारी पुलिस तैनाती और खुफिया निगरानी रखी गई। प्रशासन ने अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए तीन मजिस्ट्रेट और सीओ स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदार बनाया।
मुलाकात करीब एक घंटे तक चली। दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे गिले-शिकवे दूर करने और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। अखिलेश यादव ने आजम खां की सेहत का हालचाल भी जाना।
सपा कार्यकर्ताओं में उनके दौरे को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा गया। यूनिवर्सिटी और आजम खां के मोहल्ले के आसपास सड़कें बंद और सुरक्षा चाक-चौबंद रही।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



