केरल विधानसभा में सबरीमाला सोना विवाद पर हंगामा, विपक्ष ने देवस्वम मंत्री का इस्तीफा मांगा
तिरुवनंतपुरम (आरएनआई)। केरल विधानसभा में सबरीमाला मंदिर में कथित सोना चोरी विवाद को लेकर लगातार तीसरे दिन विपक्षी हंगामा जारी रहा। बुधवार को सदन में विपक्ष और सुरक्षा कर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई। विपक्षी यूडीएफ विधायक देवस्वम मंत्री वी.एन. वासवन के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।
विपक्षी विधायक प्रश्नकाल के दौरान धरना, नारे और बैनर लेकर सदन के आसन के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी के संबोधन के दौरान हाथापाई हुई। सदन में स्थिति नियंत्रण से बाहर होने के कारण अस्स्थायी रूप से प्रश्नकाल रद्द कर दिया गया।
यूडीएफ नेता वी.डी. सतीसन ने आरोप लगाया कि मंदिर की द्वारपालक मूर्तियों पर लगी सोने की परत को कथित रूप से बाहर बेच दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक देवस्वम मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे और त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड के सदस्य हटाए नहीं जाएंगे, तब तक वे सदन की कार्यवाही में सहयोग नहीं करेंगे।
केरल उच्च न्यायालय ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का निर्देश दिया है। जांच में पाया गया कि 2019 में मंदिर से निकाले गए स्वर्ण आवरण के वजन में लगभग 4.5 किलोग्राम की कमी थी, जिसे अधिकारियों ने अदालत को नहीं बताया।
संसदीय कार्य मंत्री एम.बी. राजेश ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस मामले पर चर्चा के लिए नोटिस देने का साहस क्यों नहीं दिखा रहे हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



