भव्य गजरथ फेरी के साथ पंचमुखी पंचकल्याणक महोत्सव का हुआ समापन
गुना (आरएनआई) गुना नगर में आयोजित पंचमुखी पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में समापन हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन विश्व शांति, मानव कल्याण और सर्वजन सुख-समृद्धि की कामना के साथ विशाल विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां अर्पित कीं। यज्ञ के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का संदेश दिया गया।

इसके पश्चात जैन संत मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में भव्य गजरथ फेरी निकाली गई, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। सुसज्जित रथों, धार्मिक ध्वजों, भजन-कीर्तन, मंगल गीतों और जयघोषों के बीच निकली शोभायात्रा में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव के दौरान धर्म, अहिंसा, संस्कार और मानवता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)