बगही भेलवा में साँप काटने से पूर्व वार्ड सदस्या की मौत

Monday, July 1, 2024 - 19:10
Updated: 2 years ago
0
बगही भेलवा में साँप काटने से पूर्व वार्ड सदस्या की मौत

घोड़ासहन (आरएनआई) प्रखण्ड क्षेत्र के बगही भेलवा पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्या सकीला देवी (54) की साँप काटने से मौत हो गयी है। मृतक गाँव के स्वर्गीय जिमेदार पासवान की पत्नी है। ग्रामीणों नितेश सिंह ने बताया कि उक्त महिला सोमवार की दोपहर खेत मे अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। इसी दौरान साँप ने डंस लिया। हल्ला होने पर ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते मे वार्ड सदस्या की मौत हो गयी। मौत की पुष्टि बगही भेलवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश सिंह काका ने की है। उन्होंने बताया कि थाना एवं अंचलाधिकारी को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम में पुलिस के द्वारा भेजा जा रहा है। वही इस घटना के बाद गाँव मे मातम पसरा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User