मुजफ्फरपुर में अचानक बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, अधिकारियों में मचा हड़कंप
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार सोमवार को सीतामढ़ी से लौटने के दौरान अचानक मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। मंत्री के अचानक मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
मंदिर पहुंचकर निशांत कुमार ने बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने हवन में भी हिस्सा लिया और बाबा का आशीर्वाद लिया। मंत्री करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मंदिर परिसर में रहे।
मंत्री के आगमन की जानकारी मिलते ही डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मंदिर का भी किया निरीक्षण
पूजा-अर्चना के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधान पुजारी की मौजूदगी में उन्होंने गर्भगृह में पूजा की।
इसके बाद मंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद अन्य देवी-देवताओं के भी दर्शन-पूजन किए। मंदिर के पुजारी पंडित अभिषेक पाठक ने बताया कि निशांत कुमार ने बाबा गरीबनाथ के दर्शन के साथ मंदिर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
सीतामढ़ी से लौटते वक्त पहुंचे मंदिर
निशांत कुमार सीतामढ़ी से लौटते समय अचानक मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। उनके मंदिर आने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अचानक हुए इस दौरे से मंदिर परिसर में भी हलचल बढ़ गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)