पूर्व आईएएस कन्नन गोपीनाथन कांग्रेस में शामिल, अनुच्छेद 370 हटाने के विरोध में दिया था इस्तीफा
नई दिल्ली (आरएनआई): पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन सोमवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
कन्नन गोपीनाथन ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य में अभिव्यक्ति की आजादी न दिए जाने के विरोध में 2019 में आईएएस से इस्तीफा दिया था। केरल के रहने वाले गोपीनाथन 2012 बैच के आईएएस अधिकारी थे और इस्तीफे से पहले दादर और नगर हवेली में तैनात थे।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैंने 2019 में इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि सरकार देश को जिस दिशा में ले जाना चाहती है, वह सही नहीं थी। मैंने देखा कि सिर्फ कांग्रेस ही देश को सही दिशा में ले जा सकती है।"
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर उन्होंने कहा, "सरकार का फैसला हो सकता है, लेकिन अगर पूरे राज्य को बंद कर दिया जाए, पत्रकारों, सांसदों और पूर्व मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया जाए, परिवहन, संचार और इंटरनेट बंद कर दिया जाए, तो क्या यह सही है? क्या लोकतांत्रिक देश में इस पर आवाज नहीं उठनी चाहिए?"
गोपीनाथन ने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और सवाल पूछने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने सरकार की उस नीति की आलोचना की, जिसमें सवाल पूछने वालों को देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



