चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान; 27 अक्टूबर को मतगणना
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में विधान परिषद की आठ सीटें 16 नवंबर को, कर्नाटक में चार सीटें 11 नवंबर को, महाराष्ट्र में पांच सीटें 6 दिसंबर को और उत्तर प्रदेश में 11 सीटें 6 दिसंबर को खाली हो जाएंगी। इन्हीं रिक्त होने वाली सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
चुनाव कार्यक्रम के तहत 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी होने के बाद 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।
मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना की जाएगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। संबंधित राज्यों के चुनाव क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)