तेलंगाना: आदिलाबाद के रिम्स अस्पताल में भीषण आग, पांच दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित बचाया गया
आदिलाबाद। तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) अस्पताल में सोमवार देर रात करीब 11:50 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में वार्ड में भर्ती पांच दिन के एक नवजात शिशु की मौत हो गई। हालांकि, दमकलकर्मियों और अस्पताल कर्मचारियों की मुस्तैदी से वार्ड में भर्ती 28 अन्य बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल में आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कर्मचारियों और दमकलकर्मियों ने वार्ड में मौजूद अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तत्काल कार्रवाई की।

आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और आग से हुए नुकसान का भी पता लगाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)