परिवहन घोटाले पर कांग्रेस का प्रहार: EOW को सौंपे अहम दस्तावेज, निष्पक्ष जांच की मांग

Tuesday, March 18, 2025 - 13:53
Updated: 1 year ago
0
परिवहन घोटाले पर कांग्रेस का प्रहार: EOW को सौंपे अहम दस्तावेज, निष्पक्ष जांच की मांग

भोपाल (आरएनआई) आज भोपाल में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री ओर विधायक जयवर्धन सिंह एवं कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रतिनिधिमंडल के साथ EOW महानिदेशक से भेंट कर परिवहन घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपे।

भाजपा के बड़े नेताओं ने विभिन्न पदों पर रहते हुए भ्रष्टाचार कर अपने स्वयं, पत्नी, पुत्रों, रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों के नाम पर सैकड़ों एकड़ भूमि की अवैध लेनदेन कर खरीदी की है।

इस बेनामी संपत्ति और अवैध संव्यवहार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो, इसके लिए EOW से मांग की गई है। साथ ही, इन संपत्तियों को अटैच कर प्रदेश की जनता की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने का आग्रह किया गया है।

कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्षरत है और प्रदेश की जनता के हक के लिए हरसंभव प्रयास करती रहेगी। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User