जन्मदिन पर डॉक्टर ने किया 35वां रक्तदान, जरूरतमंद मरीज के लिए बने मददगार
गुना। बमोरी ब्लॉक की लक्ष्मी सहरिया की प्लेटलेट्स काफी कम होने पर उन्हें रक्त की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी मिलने पर डॉ. लखन धाकड़ ने डॉ. कपिल रघुवंशी से संपर्क किया। संयोग से डॉ. कपिल रघुवंशी का उसी दिन जन्मदिन था और वह हर वर्ष अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं। सूचना मिलते ही वे तुरंत ब्लड बैंक पहुंचे और अपना 35वां रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति चिकित्सकीय मानकों के अनुसार निर्धारित अंतराल पर रक्तदान कर सकता है और रक्तदान को लेकर अनावश्यक भ्रम नहीं पालना चाहिए। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)