कैंट थाना क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

Tuesday, September 8, 2026 - 23:30
Updated: 3 days ago
0
कैंट थाना क्षेत्र में विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिला संबंधी अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत एक विवाहिता के साथ दुष्‍कर्म के गंभीर मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 27 जुलाई 2026 को 30 वर्षीय एक विवाहिता द्वारा कैंट थाने में आरोपी गोपाल लोधा निवासी ग्राम रानीगंज थाना कैंट गुना के विरूद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने आरोपी गोपाल लोधा के विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 629/26 धारा 64(2)(एम), 331(2), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।    

कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपी की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किए गए । इस हेतु पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए आरोपी की तलाश में सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । इसमें पुलिस के सक्रिय प्रयासों के परिणाम स्‍वरूप आरोपी गोपाल पुत्र इमरत लोधा उम्र 38 साल निवासी ग्राम रानीगंज थाना कैंट, गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।

केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड, आरक्षक अक्षय रघुवंशी एवं आरक्षक रवि ओझा की विशेष भूमिका रही है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User