डायट प्रशिक्षुओं ने कार्यशाला में सीखें अनंत संभावनाओं के मार्ग

Saturday, August 23, 2025 - 19:41
Updated: 1 year ago
0
डायट प्रशिक्षुओं ने कार्यशाला में सीखें अनंत संभावनाओं के मार्ग

फतेहपुर (आरएनआई) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला उप शिक्षा निदेशक व प्राचार्य संजय कुमार कुशवाहा और वरिष्ठ प्रवक्ता आरती गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यशाला के संयोजक अमृत कुमार यादवए प्रभारी सेवा पूर्व प्रशिक्षण और सह आयोजक राजेंद्र कुमार प्रवक्ता रहे। 

प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी उपलब्धि को रेखांकित करता है। 23 अगस्त 2023 को विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की अनंत संभावनाओं द्वारा खोल दिया। कार्यशाला के समापन सत्र को वरिष्ठ प्रवक्ता आरती गुप्ता ने संबोधित किया। अंतरिक्ष दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञानए तकनीकीए प्रौद्योगिकी और गणित के अध्ययन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान.3 सफलता हमें भारत के नागरिक होने पर गर्व की अनुभूति करती है। कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए सेवापूर्व प्रशिक्षण प्रभारी अमृत कुमार यादव ने कहा कि इस वर्ष के राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का थीम आर्यभट्ट से गगनयान प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएं है। आज का दिन हमें एक ओर चंद्रयान की ऐतिहासिक सफलता पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान करता है। वहीं दूसरी ओर यह हमें अंतरिक्ष क्षेत्र में उन संभावनाओं की खोज करने के लिए भी प्रेरित करता है। कार्यशाला में संस्थान में अध्ययनरत प्रशिक्षु प्रियंका यादवए प्रिया यादवए आशुतोष द्विवेदीए प्रखर परिहारए ओम प्रकाश पालए सूचित कुमार मौर्य ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता रमेश कुमार सोनकर सहित सभी संकाय सदस्य और डीएलएड बैच 2024 और 2023 बैच के प्रशिक्षु उपस्थिति रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User