दादा मियां के 119वें उर्स पर कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने दरगाह पर चादर पेश की
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं एआईसीसी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने दरगाह ख्वाजा मोहम्मद नबी रजा शाह उर्फ दादा मियां के 119वें उर्स मुबारक के अवसर पर दरगाह पर पहुंचकर ज़ियारत की और पूरे अक़ीदत व एहतराम के साथ चादर पेश की।
इस अवसर पर राजेंद्र पाल गौतम ने आस्ताने के सज्जादानशीन हज़रत मोहम्मद शबाहत हसन शाह, हज़रत फ़रहत हसन शाह और हज़रत हिफ़ाज़त हसन शाह से मुलाकात की। उन्होंने सज्जादानशीनों से दुआएं और दुआयिया कलाम हासिल किए।


कार्यक्रम में सैफ़ अली नक़वी, अनीस अंसारी, तारिक़ सिद्दीक़ी, डॉ. शहज़ाद, हमाम वहीद, अमित श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव और सचिन रावत समेत कई लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दादा मियां का आस्ताना लंबे समय से मोहब्बत, भाईचारे, इंसानियत और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश देता रहा है। उन्होंने समाज में अमन, एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने की कामना की।


119वें उर्स मुबारक के मौके पर दरगाह पर बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद पहुंचे और धार्मिक रस्मों में शामिल होकर दुआएं कीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)