चित्रगुप्त मंदिर न्यास की कार्यकारिणी घोषित 

Monday, August 24, 2026 - 22:28
Updated: 7 days ago
0
चित्रगुप्त मंदिर न्यास की कार्यकारिणी घोषित 

श्री चित्रगुप्त मंदिर न्यास के अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव ने अपनी बहू प्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित कर दी जिसमें दो उपाध्यक्ष,एक सचिव,दो सहसाचिव,महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं संरक्षक मंडल घोषित किए गए हैं।

नव नियुक्त कार्यकारिणी के अनुसार प्रदीप श्रीवास्तव जमीदार व अनिल माथुर को उपाध्यक्ष,वीरेंद्र निगम की सचिव,सुधीर अस्थाना व धर्मेंद्र सक्सेना को सहसचिव,जगदीश श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष व डॉ हरिमोहन कुलश्रेष्ठ को सह कोषाध्यक्ष,रविंद्र श्रीवास्तव को अंकेक्षक बनाया गया है वहीं श्रीमती जयंती सक्सेना को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

संरक्षक मंडल ने जगदीश श्रीवास्तव,राधामोहन श्रीवास्तव,रामकृष्ण श्रीवातव, डॉ रमाकांत श्रीवास्तव,सत्येंद्र सक्सेना, डॉ गजेंद्र श्रीवास्तव ,कमलेश श्रीवास्तव,महेश श्रीवास्तव को स्थान दिया गया है।नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंदिर प्रांगण में आयोजित पहली बैठक में मंदिर निर्माण एवं आगामी माह में विभिन्न धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तृत चर्चा की।नवनियुक्त पदाधिकारियों को समस्त समाजजनों ने शुभकामनाओं प्रेषित की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User