मुरैना में मृत लोगों के नाम पर चल रहे जॉब कार्ड! कमलेश्वर पटेल ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस CWC सदस्य और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया कि मुरैना जिले में वर्षों पहले मृत हो चुके लोगों के नाम पर जॉब कार्ड सक्रिय हैं, उनके नाम से मजदूरी दर्ज की जा रही है और भुगतान भी किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि योजना का नाम भगवान राम के नाम पर बदल दिया गया, लेकिन इसके साथ भ्रष्टाचार भी जुड़ गया। पटेल ने कहा कि एक तरफ जिंदा मजदूर रोजगार के लिए भटक रहे हैं, वहीं सरकारी रिकॉर्ड में मृत लोग मजदूरी करते दिखाई दे रहे हैं। उनके आरोपों ने मनरेगा व्यवस्था में पारदर्शिता और भुगतान प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)