सिंधिया ने अशोक अग्रवाल के निवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

Saturday, September 19, 2026 - 21:33
Updated: 1 day ago
0
सिंधिया ने अशोक अग्रवाल के निवास पहुंचकर जताई शोक संवेदना, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत क्षेत्रीय अधिकारी अशोक अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर उनकी भाभीजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

इस दुःखद अवसर पर श्री सिंधिया ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी आत्मीय संवेदनाएं प्रकट कीं और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 

शोक की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े होकर श्री सिंधिया ने संवेदनशीलता, आत्मीयता और मानवीय रिश्तों के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User