मुजफ्फरपुर में खाकी का रौब! : पुलिस की धमकी से तंग आकार मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Thursday, September 24, 2026 - 11:17
0
मुजफ्फरपुर में खाकी का रौब! : पुलिस की धमकी से तंग आकार मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

मुजफ्फरपुर : जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक पुलिस से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. युवक की पहचान गायघाट थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी अंकित राज चौधरी (20) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है महिला दरोगा द्वारा कथित तौर पर युवक के साथ मारपीट और धमकाने के बाद युवक मोबाइल टावर पर जा चढ़ा. उससे पहले अंकित ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती बया की और फिर बारिश के बीच कई फिट ऊपर मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

क्या है पूरा मामला...

मिली जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ने से ठीक पहले अंकित राज चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया था. उक्त वायरल वीडियो के अनुसार अंकित का करीब डेढ़ महीने पहले मोबाइल चोरी हो गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया था. इसके बाद युवक ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कोर्ट से पूरी कानूनी प्रक्रिया कर मोबाइल लाने थाना पहुंचा. अंकित का आरोप है कि बुधवार को जब वह कोर्ट का रिलीज ऑर्डर लेकर गायघाट थाना पहुंचा और अपना मोबाइल मांगा तो वहां तैनात एक महिला दरोगा ने उसे मोबाइल देने से साफ इनकार कर दिया. युवक का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो थाने में उसके साथ मारपीट की गई और झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई. इसी बात से आहत होकर वह सुबह-सुबह गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

बारिश के बीच घंटो तक चला ड्रामा ;

सुबह से हो रही बारिश के बीच अंकित करीब चार घंटे तक टावर के ऊपर ही बैठा रहा. नीचे उसके परिवार वाले, ग्रामीण और पुलिसकर्मी उसे लगातार समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश करते रहे, लेकिन युवक महिला दरोगा द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग पर अड़ा रहा. हालाकि कई घंटो बाद परिजनों और पुलिस के काफी प्रयास के बाद अंकित को समझा बुझाकर नीचे उतारा गया.

क्या ऐसे में जनता और पुलिस के बीच बन पाएगा आपसी तालमेल??!

पुलिस मुख्यालय और वरीय पुलिस अधिकारी हमेशा से थाना स्तर के पदाधिकारियों को आम जनता से अच्छे व्यवहार की बात कहते है, थाना पर पहुंचे हर फरियादी के साथ अच्छे तरीके से व्यवहार करने की बात कहते है, लेकिन जब उन आदेशों को थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी ताक पर रख दें तो फिर कैसे जनता और पुलिस के बीच आपसी तालमेल बन पाएगा? फिर कैसे बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था हो पाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User