अमेरिका में विमान हादसा: मियामी एयरपोर्ट पर अमेजन का मालवाहक विमान रनवे से उतरा, पांच की मौत

Monday, September 7, 2026 - 13:14
0
अमेरिका में विमान हादसा: मियामी एयरपोर्ट पर अमेजन का मालवाहक विमान रनवे से उतरा, पांच की मौत

मियामी। अमेरिका के मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अमेजन का एक मालवाहक विमान रनवे से बाहर निकल गया। हादसे के बाद विमान ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके चलते उनमें आग लग गई। अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। दो अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब दो बजे रनवे से बाहर निकला। यह विमान प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से उड़ान भरकर मियामी पहुंचा था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसमान में काले धुएं का गुबार दिखाई दिया।

अधिकारियों के मुताबिक, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग विमान में सवार थे या उन वाहनों में मौजूद थे, जिन्हें विमान ने टक्कर मारी थी। इस संबंध में जांच जारी है।

मियामी-डेड रेस्क्यू फायर चीफ रे जदल्लाह ने बताया कि हादसे के बाद विमान के कॉकपिट में पायलट और सह-पायलट फंस गए थे। इसके अलावा कुछ लोग वाहनों के अंदर भी फंसे हुए थे। एक अन्य व्यक्ति के वाहन के नीचे दबे होने की जानकारी दी गई।

हादसे के बाद बचाव और राहत दल मौके पर पहुंचा और फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। दुर्घटना के कारण एयरपोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए स्थिति बेहद गंभीर बनी रही। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित एजेंसियों की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User