उज्जैन में छात्राओं के प्रदर्शन का असर, सराफा स्कूल शिफ्ट करने का फैसला सरकार ने लिया वापस
मध्य प्रदेश के उज्जैन में छात्राओं का विरोध प्रदर्शन रंग ले आया है। सरकार ने शासकीय सराफा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने का फैसला वापस ले लिया है। अब वैकल्पिक व्यवस्था होने तक स्कूल अपने पुराने भवन में ही चलता रहेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।
चार दिन पहले Gen-Z और Gen-Alpha छात्राओं ने स्कूल शिफ्ट करने के फैसले के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया था। छात्राओं ने महाकाल मंदिर के पीछे स्थित ऐतिहासिक सराफा स्कूल को दाऊदखेड़ी के सांदीपनि विद्यालय में मिलाने का विरोध किया था।
छात्राओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर स्कूल की दूरी, आने-जाने में होने वाली परेशानी और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को प्रशासन के सामने रखा था। अब सरकार ने छात्राओं की मांगों को देखते हुए फिलहाल स्कूल को पुराने भवन में ही संचालित करने का फैसला किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)