आरोन में 16 अक्टूबर को लगेगा जनविश्वास अभियान शिविर, नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का मिलेगा लाभ

Wednesday, October 14, 2026 - 23:01
Updated: 2 days ago
0
आरोन में 16 अक्टूबर को लगेगा जनविश्वास अभियान शिविर, नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का मिलेगा लाभ

शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद आरोन द्वारा “जन विश्वास अभियान” के अंतर्गत 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे जनपद पंचायत के पीछे स्थित सामुदायिक भवन, आरोन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी मंजूषा खत्री द्वारा शिविर स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिविर की पूर्व तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि शिविर में आने वाले नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार धीरेन्द्र गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश कुमार सोनी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौरव यादव, उपयंत्री दीपक धाकड़ एवं दरोगा शिवराम बैरागी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User