ऊमरी रोड पर पेयजल की मुख्य पाइपलाइन टूटी, नानाखेड़ी समेत कई कॉलोनियों में जलापूर्ति बाधित
गुना। नानाखेड़ी स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास ऊमरी रोड पर पेयजल की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर की कई कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इससे नानाखेड़ी, वीआईपी कॉलोनी, न्यू सिटी कॉलोनी, दलवी नगर, दुर्गा कॉलोनी, कोल्हूपुरा और शिवाजी नगर सहित नानाखेड़ी टंकी से जलापूर्ति प्राप्त करने वाले क्षेत्रों के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेश अवस्थी ने बताया कि क्षेत्र में बीएसएनएल की दूरसंचार लाइन का कार्य चल रहा है। इसी दौरान पेयजल की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।
नगर पालिका के अनुसार, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जलापूर्ति बहाल होने के संबंध में फिलहाल कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)